क्राइम

कलियुगी बेटों की खौफनाक साजिश, प्रॉपर्टी के लिए पिता की हत्या; बदमाशों को दी मौत की सुपारी

Shamli News: यूपी के शामली में दो बेटों ने मिलकर पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पोर्पर्टी के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया। जहां बेटों ने ही पिता की हत्या की साजिश रची। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने हत्या में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानें पूरा मामला-

Image

शामली में प्रॉपर्टी के लिए पिता की हत्या

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Shamli News: उत्तर प्रदेश के शामली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,जहां एक बेटों ने अपने पिता की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार दो बेटों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। इसके लिए दोनों ने साथ मिलकर 10 लाख रुपये देकर पिता की हत्या की साजिश रची। दोनों कलयुगी बेटों ने 10 लख रुपए देकर पिता का मर्डर करा दिया। जब घटना का खुलासा हुआ तो पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने 5 टीमों का गठन कर इस मामले में शामिल कुल 6 जिलों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी विवाद के चलते हत्या कराई गई है। एसपी रामसेवक गौतम के कुशल प्रयास से सदर कोतवाली वह एसओजी टीम ने घटना का खुलासा किया। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। एक सप्ताह पहले शहर के चर्चित होटल संचालक व प्रॉपर्टी डीलर की दिन निकलते हत्या कर दी गई। जिसके चलते पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम ने बताया की 5 टीमों का गठन किया था। इस मामले में 6 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। एक अभियुक्त मुख्य शूटर है।

मुठभेड़ में अभियुक्त घायल

उसकी निशान देही पर हथियार की बरामद की की जा रही थी। तभी अभियुक्त ने सब इंस्पेक्टर पवन कुमार का सरकारी पिस्टल उसको छीने का प्रयास तो तभी पुलिस पार्टी की तरफ से फायरिंग की गई और उसको गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान चार अभियुक्त घायल हुए हैं, जिनको जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटनाक्रम सदर कोतवाली क्षेत्र के शिभालका पुल के पास हुई मुठभेड़।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article