क्राइम

Purnia News: होमगार्ड की घिनौनी हरकत, नाबालिग बच्ची को मोबाइल फोन पर दिखाई अश्लील फिल्म

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2023, 02:32 PM IST

Purnia News: यह घटना के पूर्णिया के पोस्टमॉर्टम रोड की है। बताया जाता है कि बच्ची की मां अपना मोबाइल फोन रिचार्ज कराने के लिए दुकान पर गई थी। घर में अकेली लड़की थी। इसी बीच मौका देखकर रमन पोद्दार नाम का होमगार्ड उसके घर पहुंच गया। पहले तो उसने पांच-पांच सौ रुपए के दो नोट दिखाकर और फुसलाकर लड़की को बाहर ले जाने की कोशिश की।

Image

पूर्णिया में होमगार्ड की घिनौनी हरकत।

Purnia News: बिहार के पूर्णिया में एक होमगार्ड ने बेहद ही शर्मनाक हरकत की। नशे में धुत इस होमगार्ड ने एक नाबालिग लड़की को अपने मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्म दिखाने और रुपयों का लालच देकर उसे बाहर ले जाने की कोशिश की। लड़की किसी तरह भागकर अपने पड़ोसियों के पास पहुंची और होमगार्ड के करतूत के बारे में इन्हें बताया। अपनी असलियत सामने आने के डर से होमगार्ड मौके से तो भाग गया लेकिन बाद में लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। लोगों ने पहले उसकी पिटाई की और फिर घटनास्थल पर लेकर आए। यहां होमगार्ड लड़की का पैर छूकर माफी मांगने लगा।

ड्यूटी से हटाया गया होमगार्ड

परिवार वालों की शिकायत पर होमगार्ड को हिरासत में लेकर उसे ड्यूटी से हटा दिया गया। साथ ही उसके खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।

पोस्टमॉर्टम रोड की घटना

रिपोर्टों के मुताबिक यह घटना के पूर्णिया के पोस्टमॉर्टम रोड की है। बताया जाता है कि बच्ची की मां अपना मोबाइल फोन रिचार्ज कराने के लिए दुकान पर गई थी। घर में अकेली लड़की थी। इसी बीच मौका देखकर रमन पोद्दार नाम का होमगार्ड उसके घर पहुंच गया। पहले तो उसने पांच-पांच सौ रुपए के दो नोट दिखाकर और फुसलाकर लड़की को बाहर ले जाने की कोशिश की।

लोगों ने पकड़कर पीटा

आरोपी होमगार्ड ने कपड़े खरीदने का लालच भी लड़की को दिया। फिर इसके बाद उसने मोबाइल पर लड़की को अश्लील फिल्म दिखाने की कोशिश करने लगा। इस पर लड़की उसके चंगुल से निकलकर पड़ोसियों के पास भाग गई और इस बारे में बताया। लोगों को अपनी ओर आता देख नशे में धुत होमगार्ड वहां से भाग निकला लेकिन लोगों ने उसका पीछाकर दबोच लिया और उसकी पिटाई की। मामले की शिकायत पुलिस में हुई। जिसके बाद होमगार्ड जवान के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए । रमन को फिलहाल आफिस ड्यूटी से निष्कासित कर दिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article