क्राइम

कटनी में मूक-बधिर युवक ने 8 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार, वारदात ने चौंकाया

घटना रविवार को कटनी के धीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस वारदात ने हर किसी को चौंका दिया है।

Image

(प्रतीकात्मक तस्वीर )

Photo : PTI

Hearing-Speech Impaired Youth Rapes Minor Girl: मध्य प्रदेश के कटनी जिले की वारदात ने हर किसी को चौंका दिया है। यहां एक आठ वर्षीय लड़की के साथ एक मूक-बधिर व्यक्ति ने बलात्कार किया, एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया। घटना रविवार को धीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा ने बताया, पीड़िता अपने नाना-नानी के साथ रह रही थी। रविवार दोपहर को एक मूक-बधिर 22 वर्षीय व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया। वह खेत में अकेली थी और उसकी दादी पानी लाने गई थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने मासूम को शिकार बना लिया। बच्ची की चीख सुनकर उसकी दादी दौड़ी और देखा कि व्यक्ति दुष्कर्म कर रहा है। जब महिला ने शोर मचाया तो वह भाग गया।

बच्ची के परिजनों द्वारा धीमरखेड़ा थाने की सिलोंडी चौकी में शिकायत दर्ज कराने के बाद मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65 (2) (बलात्कार) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं। बच्ची का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article