मुजफ्फरनगर में दिल्ली पुलिस और यूपी STF के साथ हाशिम बाबा गैंग की मुठभेड़, दो शूटर घायल

दिल्ली पुलिस नादिर शाह हत्याकांड की जांच के लिए मुजफ्फरनगर गई थी। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में जिम मालिक नादिर शाह की हत्या में हाशिम बाबा गैंग का ही हाथ था।

Hashim Baba Gang Encounter: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खतौली में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में हाशिम बाबा गैंग के दो शूटर अनस और असद घायल हो गए। इन दोनों के पैरों पर गोली लगी है। दिल्ली पुलिस नादिर शाह हत्याकांड की जांच के लिए वहां गई थी। दिल्ली पुलिस ने आज यह जानकारी दी। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में जिम मालिक नादिर शाह की हत्या में हाशिम बाबा गैंग का ही हाथ था। हाशिम उत्तर पूर्वी दिल्ली का गैंगस्टर है।

Delhi police encounter

नादिर शाह मर्डर केस

मामले में अब तक चार गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इन चारों पर हमलावरों को साजोसामान मुहैया कराने का शक था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी नितलेश तिवारी, विशाल वर्मा और आकाश यादव और हरियाणा के सोनीपत निवासी नवीन बालियान के रूप में हुई। इनके पास से दो पिस्तौल और आठ कारतूस जब्त किए गए।

End of Feed