क्राइम

पहले सास को मारी गोली, फिर पत्नी पर भी कर दिया फायर; मौत कंफर्म कर खुद को भी मार डाला

हरिद्वार के एक घर में तीन लाशें मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने तीनों लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच जारी है।

Image

हरिद्वार में सास और पत्नी की गोली मारकर हत्या

उत्तराखंड के हरिद्वार में ट्रिपल मर्डर और आत्महत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां एक शख्स ने पहले अपनी सास को मारा फिर अपनी पत्नी को भी शूट कर दिया। इतना ही नहीं जब उसे कंफर्म हो गया कि दोनों मर गईं हैं तो उसने खुद को भी गोली मार ली।

एक ही घर में तीन लाश

यह घटना हरिद्वार के रानीपुर कोवताली क्षेत्र की है। जहां एक ही घर में एक साथ तीन लोगों की लाश मिली है। तीनों लोग एक ही परिवार के हैं। बताया जा रहा है कि पहले व्यक्ति ने अपनी सास व पत्नी को गोली मारी और फिर खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी के साथ रानीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस का कहना है कि उन्हें मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल का कहना है कि राजीव अरोड़ा दिल्ली से अपने परिवार के साथ हरिद्वार पहुंचे थे, वो दिल्ली में ही रहते थे।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजीव अरोड़ा ने पहले सास शकुन्तला को गोली मारी। इसके बाद अपनी पत्नी सुनीता को शूट किया। आखिर में खुद को भी गोली मार ली। राजीव अरोड़ा दिल्ली सिद्धार्थ एंक्लेव में रहते थे. वैसे सिद्धार्थ मूल रूप से हरिद्वार के आर्य नगर ज्वालापुर के रहने वाले हैं।पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सिद्धार्थ ने इस तरह का कदम क्यों उठाया पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि वो सभी एगल से मामले की जांच कर रहे है। जांच के बाद ही इस मामले पर स्षप्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article