क्राइम

Punjab Blast: पंजाब के गुरदासपुर में ब्लास्ट, डेरा बाबा नानक इलाके में विस्फोट; मौके पर पहुंची पुलिस

Punjab Blast: पंजाब के गुरदासपुर में एक ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है। गुरदारसपुर में पहले भी ऐसे धमाके हो चुके हैं।

Image

गुरुदासपुर में एक और ब्लास्ट (प्रतीकात्मक फोटो-Canva)

पंजाब में एक और धमाका हुआ है, इस बार भी गुरदासपुर में यह धमाका हुआ था। इससे पहले गुरदासपुर में पुलिस चौक पर ग्रेनेड से हमला हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार भी पुलिस को ही निशाना बनाया गया है। धमाके के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है।

गुरदासपुर में कहां हुआ ब्लास्ट

मिली जानकारी के अनुसार इस बार धमाका किसी पुलिस चौकी के पास नहीं बल्कि एक पुलिसकर्मी के घर के पास हुआ है। यह कम तीव्रता वाला धमाका है। यह धमाका गुरदासपुर के बटाला के अंतर्गत आने वाले डेरा बाबा नानक के रायमल गांव में हुआ है।

क्या बोली पुलिस

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार बटाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुहैल कासिम मीर ने पुष्टि की कि रायमल गांव में तेज आवाज सुनी गई, जो कम तीव्रता वाले बम की वजह से हुई लगती है। उन्होंने कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह ग्रेनेड विस्फोट था या किसी अन्य प्रकार का विस्फोटक। कासिम ने कहा, "हम घटना की पुष्टि कर रहे हैं और सटीक स्थिति को समझने के लिए कारणों की जांच कर रहे हैं।"

3 फरवरी को भी हुआ था धमाका

इससे पहले 3 फरवरी की रात को अमृतसर के फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस चौकी की चारदीवारी के बाहर धमाका हुआ था। सौभाग्य से, सड़क पर एक छोटा सा गड्ढा होने के अलावा, पुलिस चौकी को किसी तरह के नुकसान या जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article