Where is Guddu Muslim: 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में वकील उमेश पाल की हत्या हुई थी। उस हत्याकांड में बमबाज गुड्डू मुस्लिम आरोपी है, हालांकि वो पुलिस की गिरफ्त से अभी भी बाहर है। एसटीएफ की टीमें लगातार उसकी तलाशी कर रही हैं। एसटीएफ का कहना भी है कि वो लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। कभी उसके झांसी में तो कभी कर्नाटक में तो कभी ओडिशा में होने की खबर मिली। लेकिन उसका असली ठिकाना कहां है पता नहीं। ऑपरेशन की कमान संभाल रहे एडीजी अमिताभ यश का कहना है कि वो निश्चित तौर पर शातिर अपराधी है जो अकेले किसी भी कांड को अंजाम दे सकता है। बताया जा रहा है कि वो फर्जी हिंदू आईकार्ड से बच रहा है, वहीं अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन भी फरार है। उसके बारे में कहा जा रहा है कि लेडी गैंग उसके भागने में मदद कर रही है।
गुड्डू मुस्लिम के बारे में कहा जाता है कि उसने जिस भी गैंग के साथ काम किया उसके कुछ प्रमुख लोगों से संबंध कभी नहीं खराब किए और उसका फायदा उसे फरारी में मिल रहा है। दूसरी बात यह है कि वो इससे पहले भी फरारी काट चुका है लिहाजा उसे पता है कि किस तरह से पुलिस को चकमा दिया जा सकता है। इसके साथ ही वो अपनी पहचान बदल कर यात्रा कर रहा है। बताया जा रहा है कि वो हिंदू आई कार्ड का इस्तेमाल कर रहा है और पुलिस को धोखा देने में कामयाब हो रहा है।
