Indore News: इंदौर शहर में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक गार्ड ने मामूली विवाद में अपना आपा खो दिया। गार्ड ने लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जहां ताबड़तोड़ गोलियों की गूंज से पूरे इलाके में खौफ का माहौल बन गया है। वहीं इस पूरे गोली कांड में दो युवकों की मौत हो चुकी है, तो वही 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल महाराजा यशवंतराव अस्पताल (MYH) में भर्ती करवाया गया है। पूरी घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। जिसमे आरोपी गोलियां चलाते हुए नजर आ रहा है।
इंदौर में गार्ड ने मामूली विवाद में की ताबड़तोड़ फायरिंग
इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र की कृष्ण बाग कॉलोनी में दो पड़ोसी अपने पालतू कुत्तों को लेकर टहलने गए थे। उसी दौरान दोनों पालतू कुत्ते आपस में भिड़ गए। जिसके बाद कुत्तों की लड़ाई की वजह से पड़ोसियों में कहा सुनी हो गई और ये कहा सुनी इतनी बड़ी कि दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस झड़प के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा में गार्ड की नौकरी करने वाला आरोपी राजपाल सिंह प्रजापत अपने घर के अंदर जाता है और अपनी लाइसेंसी बंदूक से घर की गैलरी में खड़े होकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगता है।
घटना में 7 लोग घायल, इलाज के लिए कराया गया भर्ती
इस पूरी घटना में राहुल और विमल नामक दो युवक की गोली लगने की वजह से मौके पर ही मौत हो जाती है। तो वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी लाइसेंसी बंदूक को भी जब्त कर लिया है। इसके साथ ही अन्य दो लोगों को भी संदेह के आधार पर पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिनसे फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
