बड़ी चतुराई से टी-शर्ट में छिपा रखा था 1.157 किलो सोना, मुंबई एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग ने धर दबोचा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 28, 2023, 09:21 PM IST

मुंबई एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग ने नई टी शर्ट में थाईलैंड से कुल 1.157 किलोग्राम सोना छिपाकर लाने वाले तीन यात्रियों को पकड़ा। उसकी चालाकी देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

तस्करी के एक से बढ़कर एक तरीके सामने आ रहे हैं। लेकिन लाख चतुराई के बाद भी तस्करों की चालाकी सफल नहीं हो पा रही है। वे पकड़े जा रहे हैं। 26/27 अप्रैल को थाईलैंड से कुल 1.157 किलोग्राम सोना ले आए तीन यात्रियों को मुंबई एयरपोर्ट के सीमा शुल्क विभाग ने पकड़ लिया। ये यात्री नई टी-शर्ट में बड़ी चतुराई से सोना छुपाया रखा था। नई टी शर्ट के अंदर कोई चिपकने वाले पदार्थ में छिपाकर चिपका रखा था।

End of Feed