क्राइम

सूचना सेठ की थ्योरी पर गोवा पुलिस को शक, सामने आया नया एंगल, जुड़ सकते हैं कइयों से तार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2024, 01:53 PM IST

Suchana Seth News: गोवा में तीन दिनों तक सूचना ने किन लोगों से फोन पर बात की, पुलिस उसके सीडीआर की भी जांच कर रही है। गोवा पुलिस को शक है कि बेंगलुरु का कोई अन्य व्यक्ति भी इस हत्याकांड में शामिल हो सकता है।

Image

पुलिस की हिरासत में है सूचना सेठ।

Suchana Seth News: अपने चार साल के बेटे की हत्या में गिरफ्तार बेंगलुरु की सूचना सेठ के बयान एवं दावों के बारे में गोवा पुलिस को संदेह है। वह बेटे की हत्या पर सूचना की ओर से दी गई थ्योरी पर पूरी तरह से भरोसा नहीं कर रही है। सूचना अपने बेटे की हत्या का आरोप कहीं अपने पति पर तो नहीं डालना चाहती थी, पुलिस इस एंगल को भी खंगाल रही है। दरअसल, सूचना पर पुलिस को शक इसलिए हुआ क्योंकि उसने बेटे से मिलने के लिए अपने तलाकशुदा पति व्यंकट रमन को गत शनिवार को वाट्सएप पर संदेश भेजा था।

बेटे से मिलने के लिए पति को भेजा था मैसेज

इस संदेश में सूचना ने लिखा था कि वह रविवार को अपने बेटे से मिल सकता है। लेकिन रविवार को वह अपने बेटे के साथ गोवा के सर्विस अपार्टमेंट में थी। पुलिस को लगता है कि इस हत्याकांड की साजिश में कई और लोग भी शामिल हो सकते हैं और कइयों से इसके तार जुड़े हो सकते हैं।

बेंगलुरु का कोई व्यक्ति शामिल हो सकता है

गोवा में तीन दिनों तक सूचना ने किन लोगों से फोन पर बात की, पुलिस उसके सीडीआर की भी जांच कर रही है। गोवा पुलिस को शक है कि बेंगलुरु का कोई अन्य व्यक्ति भी इस हत्याकांड में शामिल हो सकता है।

नॉर्थ गोवा के सर्विस अपार्टमेंट में ठहरी थी

गोवा पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उसने बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी की एक सीईओ को अपने बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। सीईओ की पहचान सूचना सेठ के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि सूचना गोवा के जिस सर्विस अपार्टमेंट में ठहरी थी, वहां उसने अपने बेटे की हत्या की। हत्या करने के बाद उसने शव को अपने ट्राली वाले बैग में रखा और टैक्सी से बेंगलुरु के लिए रवाना हो गई।

बेटी हत्या करने के बाद बेंगलुरु जा रही थी सूचना

सफाई के लिए कमरे में जाने वाले होटलकर्मियों को वहां खून के धब्बे दिखाई दिए जिस पर उन्हें संदेह हुआ। इसकी जानकारी उन्हें पुलिस को दी जिसके बाद सूचना जो कि बेंगलुरु जा रही थी, उसे चित्रदुर्ग जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे वापस गोवा लाया गया। शुरुआती पूछताछ में सूचना ने बताया कि उसकी शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही थी। पति से तलाक की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। हालांकि, कोर्ट ने उसके पति को बेटे से सप्ताह में रविवार को मिलने की इजाजद दी। यह बात उसे पसंद नहीं आई। बेटे को पिता से मिलने से रोकने के लिए उसने यह हत्या की। फिलहाल, सूचना पुलिस की हिरासत में है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article