क्राइम

Goa Murder Case: हत्या से पहले बच्चे को मां ने पिलाया था कफ सिरप! पुलिस ने बरामद की खाली बोतल

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2024, 10:30 AM IST

Goa Murder Update: गोवा में चार साल के जिस बच्चे की उसकी मां ने कथित रूप से हत्या की थी, उस हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी महिला के कमरे से कफ सिरप की बोतल बरामद की है। रिपोर्ट के अनुसार, जब बच्चे की गला घोंटकर हत्या की गई तो कोई संयम नहीं दिखाया गया।

Image

गोवा हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा।

Crime News: गोवा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। उत्तरी गोवा पुलिस ने महिला के कमरे से कफ सिरप की एक खाली बोतल बरामद की है। चार साल के जिस बच्चे की उसकी मां ने कथित रूप से हत्या की थी, उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के हवाले से मंगलवार को एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि बच्चे की मौत दम घुटने से हुई थी।

कमरे से कफ सिरप की एक खाली बोतल बरामद

उत्तरी गोवा पुलिस ने महिला के कमरे से कफ सिरप की एक खाली बोतल बरामद की है। पुलिस को संदेह है कि यह कफ सिरप बच्चे को बड़ी मात्रा में दिया गया था ताकि वह बेहोश हो जाए। बेनाड्रिल कफ सिरप की बोतल बरामद हुई है, जो खाली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, जब लड़के की मुंह दबाकर और गला घोंटकर हत्या की गई तो उसने कोई संयम नहीं दिखाया।

दम घुटने से हुई थी चार साल के बच्चे की मौत

एक स्टार्ट-अप कंपनी की 39 वर्षीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सूचना सेठ ने अपने चार वर्षीय बेटे की कथित तौर पर गोवा में हत्या कर दी और फिर उसके शव को बैग में भरकर टैक्सी से पड़ोसी राज्य कर्नाटक चली गई, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कर्नाटक के चित्रदुर्ग से सूचना सेठ हुई गिरफ्तार

गोवा पुलिस ने आरोपी सूचना सेठ को सोमवार रात कर्नाटक के चित्रदुर्ग से गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बताया कि उसे मंगलवार को गोवा लाया गया और मापुसा शहर की एक अदालत ने उसे छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के मकसद का अभी तक पता नहीं चला है। महिला छह जनवरी को अपने बेटे के साथ उत्तरी गोवा के कैंडोलिम में एक किराए के फ्लैट में आई थी और दो दिनों तक वहां रहने के बाद सोमवार को टैक्सी से बेंगलुरु चली गई।

हत्या के लिए किसी कपड़े या तकिए का हुआ इस्तेमाल

पुलिस ने बताया कि अपार्टमेंट के कर्मचारियों ने बाद में पुलिस को सूचित किया और उन्हें बताया कि जब वह वहां से निकली, तो उनका चार वर्षीय बेटा उनके साथ नहीं दिखा। हिरियुर तालुक अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी डॉ कुमार नाइक ने संवाददाताओं से कहा कि उसकी मौत मुंह और नाक दबाने की वजह से दम घुटने से हुई होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए किसी कपड़े या तकिए का इस्तेमाल किया गया। नाइक के अनुसार ऐसा नहीं लगता कि हाथों से गला घोंटकर बच्चे को मारा गया होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article