क्राइम

Goa का 'दुपट्टा किलर' , 16 कत्ल, लड़कियों की इज्जत और सोना लूटकर देता था दर्दनाक मौत

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 13, 2023, 09:33 PM IST

goa dupatta Killer mahanand naik: गोवा में कुछ साल पहले एक दुपट्टा किलर ने फैला दी थी दहशत, उसने 16 लड़कियों को अपना शिकार बनाया था वो उनकी आबरू लूटकर मौत के घाट उतार देता था।

Image

गोवा में कुछ साल पहले एक दुपट्टा किलर ने फैला दी थी भारी दहशत

goa dupatta killer: गोवा का नाम जेहन में आते ही एक अलग ही मौज-मस्ती वाली फीलिंग आती है लेकिन कुछ साल पहले वहां पर एक वक्त 'दुपट्टा किलर' का खौफ था, जिसने पुलिस को 14 साल तक छकाया और तब जाकर उसके हैवानियत के किस्से सामने आए। इस हत्यारे ने 16 लड़कियों और महिलाओं की निर्मम तरीके से हत्या की।

हत्यारे का नाम महानंद नाइक (Mahanand Naik) है जो काफी समय तक लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा और फिर उनकी जान लेता रहा, ऐसा करके उसने पकड़े जाने तक 16 लड़कियों को मौत के घाट उतार दिया था।

गोवा में आज भी इसके नाम की दहशत

गोवा का ही रहने वाला महानंद नाइक शादी-शुदा था और उसकी पत्नी केंद्रीय कर्मचारी है वहीं उसकी एक चार साल की बेटी भी थी, कहते हैं कि सबसे पहले महानंद ने अपनी पत्नी की एक दोस्त को ही अपना शिकार बनाया जिसके बाद उसकी हिम्मत बढ़ती ही चली गई, गोवा में आज भी इसके नाम की दहशत है।

सोने के गहनों को बाजार में बेचने के बाद जमकर ऐश करता रहा

शातिर अपराधी ने इस दौरान 16 लड़कियों को अपने जाल में फंसाया, रेप किया, गहने लूटे और हत्या भी कर दी, बताते हैं कि सोने के गहनों को बाजार में कोई बहाना बनाकर बेचने के बाद जमकर ऐश करता रहा।

क्या था दुपट्टा किलर के क्राइम का तरीका?

दुपट्टा किलर पहले लड़कियों से दोस्ती करता था और उन्हें शादी का झांसा भी देता था और इसी झांसे में शादी की दिन तारीख भी तय कर लेता था फिर पूरी तरह से अपना विश्वास जमाने के बाद उसे शादी के लिए किसी जगह पर बुलाता साथ ही खास बात ये कि वो लड़कियों से सोने के गहने पहनकर आने को बोलता था ऐसा होने पर वह उसके संग संबध बनाता और फिर उसकी साड़ी, दुपट्टे से उसका गला दबाकर हत्या कर देता और गहने लेकर वहां से फरार हो जाता था।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article