गोवा: ब्रिटिश आयरिश महिला पर्यटक से रेप-मर्डर केस में आरोपी विकट भगत दोषी करार, 2017 का मामला

मैकलॉघिन 14 मार्च, 2017 को दक्षिण गोवा जिले के कैनाकोना गांव के एक जंगली इलाके में मृत पाई गई थी। इस अपराध में स्थानीय निवासी विकट भगत (31) को गिरफ्तार किया गया था।

Irish-British Woman Rape-Murder Case: गोवा में ब्रिटिश आयरिश महिला पर्यटक से रेप-मर्डर केस में आरोपी विकट भगत को अदालत ने दोषी करार दिया है। अदालत ने आज 28 वर्षीय आयरिश-ब्रिटिश नागरिक डेनियल मैकलॉघिन के 2017 के बलात्कार और हत्या मामले में आज फैसला सुना दिया। यह मामला मडगांव के जिला और सत्र न्यायालय की न्यायाधीश क्षमा जोशी के समक्ष सुनवाई के लिए आया था। मैकलॉघिन 14 मार्च, 2017 को दक्षिण गोवा जिले के कैनाकोना गांव के एक जंगली इलाके में मृत पाई गई थी। इस अपराध में स्थानीय निवासी विकट भगत (31) को गिरफ्तार किया गया था।

court

गोवा रेप-मर्डर केस में फैसला

परिजनों ने जताई न्याय की उम्मीद

विकट भगत उत्तरी गोवा के कोलवले स्थित सेंट्रल जेल में बंद है। भगत ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुनवाई में हिस्सा लिया। पीड़िता की मां एंड्रिया ब्रैनिगन न्यायिक प्रक्रिया को देखने के लिए गोवा में हैं। ब्रैनिगन के वकील विक्रम वर्मा ने कहा कि परिवार के सदस्यों को उम्मीद है कि न्याय होगा। उन्होंने कहा कि लड़की की नृशंस हत्या हुई। हमें उम्मीद है कि न्याय होगा।

End of Feed