मिलिए ठगों के सरदार राजू से, जिन परिवारों से गायब होता लड़का, वहीं बेटा बनकर पहुंच जाता और लूट लेता सबकुछ

गाजियाबाद में पकड़े गए राजू का असली नाम इंद्रराज है और वो राजस्थान का रहने वाला है। आरोपी इंद्रराज ने बताया कि उसकी मां के बचपन में ही गुजर गई थी और सौतेली मां ने उसको मारना पीटना शुरू कर दिया था। इसके बाद इसने चोरी करनी शुरू कर दी थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • खोया बेटा बनकर घर में घुसता ठग राजू
  • विश्वास में परिवार को लेता और ठगता
  • फिर अचानक एक दिन हो जाता गायब

दुनिया में एक से एक ठग हुए हैं, लेकिन गाजियाबाद में जो राजू नाम का ठग पकड़ा गया है, वो एक अलग ही लेवल का है। यह शख्स इतना शातिर है कि कुछ 8 घरों में बेटा बनकर घुसा और लूट कर फरार हो गया, किसी घर में बंटवारे के लिए लड़ाई करवाई तो कहीं से बिना बताए चोरी कर गायब हो गया।

End of Feed