Tihar Jail Gangwar: तिहाड़ जेल में फिर गैंगवार हुआ है, गोगी गैंग के हितेश पर टिल्लू गैंग के गौरव और गुरिंदर ने सुआ और चाकू से हमला कर दिया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि डीडीयू से थाना हरि नगर में सूचना मिली कि तिहाड़ जेल से एक घायल कैदी को अस्पताल लाया गया है। उसी के आधार पर स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली।
तिहाड़ जेल (File photo)
पुलिस ने कहा, मामले में पता चला कि तिहाड़ जेल में एक झगड़ा हुआ था, जिसमें हितेश उर्फ हैप्पी नाम के शख्स (गोगी गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है) पर हमला किया गया था। हितेश पर हमला करने वाले लोगों का नाम गौरव लोहरा और गुरिंदर बताया गया है। फिलहाल, हमलावरों की पहचान की पुष्टि जांच का विषय है। हितेश को चोटें आईं और इस मामले में आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।
(इस खबर पर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।)
