क्राइम

बिहार का वांटेड गैंगस्टर नीलेश राय यूपी के मुजफ्फरनगर में ढेर; STF ने किया एनकाउंटर, पुलिस ने रखा था 2.25 लाख का इनाम

Nilesh Rai: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद दो लाख रुपये का इनामी बदमाश नीलेश राय मारा गया। नीलेश राय मूल रूप से बिहार के बेगूसराय का रहने वाला था।

Image

गैंगस्टर नीलेश राय ढेर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Nilesh Rai: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में बिहार का एक कुख्यात अपराधी मारा गया। नोएडा स्पेशल टास्क फोर्स के अनुसार, मृतक अपराधी नीलेश राय पर बिहार के अधिकारियों ने 2.25 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। नोएडा एसटीएफ ने बताया कि 5 जून को उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट और बिहार एसटीएफ के संयुक्त अभियान में थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर क्षेत्र में अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें बिहार का कुख्यात अपराधी नीलेश राय , जिस पर बिहार से 2.25 लाख रुपये का इनाम घोषित था, गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

नीलेश पर हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी के कई मामले

नोएडा एसटीएफ ने बताया कि अपराधी नीलेश पर हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी जैसी विभिन्न धाराओं के तहत 16 मामले दर्ज थे। नोएडा एसटीएफ

के अनुसार, 21 फरवरी को जब पुलिस ने थाना गरहरा क्षेत्र बेगूसराय में छापेमारी की, तो नीलेश राय ने अपने साथियों के साथ बिहार पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग की और भाग गए, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article