क्राइम

प्रेमी ने साथियों से कराया प्रेमिका का गैंगरेप, कैफे में बनाया अश्लील वीडियो...और फिर...

ओडिशा के कटक में एक कॉलेज छात्रा से उसके प्रेमी ने ही साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग कर उसके साथ ज्यादती करते थे।

Image

प्रेमी ने साथियों से कराया प्रेमिका का गैंगरेप, कैफे में बनाया अश्लील वीडियो...और फिर...

कटक: जिले में 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा से कई दिनों तक दुष्कर्म करने और इस कृत्य का वीडियो बनाने के आरोप में एक नाबालिग समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छात्रा ने कटक के बादामबाड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसके प्रेमी सहित अन्य आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

जन्मदिन पार्टी के दौरान बनाया वीडियो

कॉलेज छात्रा ने आरोप लगाया कि वह दशहरा उत्सव के दौरान अपना जन्मदिन मनाने के लिए शहर के पुरीघाट पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले एक कैफे में गई थी, जहां उसके प्रेमी ने कथित तौर पर कैफे मालिक की मदद से उनके कुछ अश्लील कृत्यों को अपने फोन में कैद कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि उन्होंने महिला को उसके अंतरंग वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन से वीडियो भी बरामद कर लिए हैं और उनके फोन को जांच के लिए भुवनेश्वर स्थित राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article