उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में 12वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, आरोपी फरार

सुलतानपुर के लम्भुआ में एक 12वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। पीड़िता के गांव के दो युवकों ने ही लड़की के साथ रेप किया और फिर वीडियो भी बनाया।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के लम्भुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वीं कक्षा की छात्रा के साथ कथित तौर पर गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। लम्भुआ थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अखण्डदेव मिश्र ने बताया कि घटना बृहस्‍पतिवार देर रात हुई और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।

sultanpur rape.

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में सामुहिक रेप (प्रतीकात्मक फोटो)

End of Feed