छत्तीसगढ़ में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, हिरासत में लिए गए पांचवीं और आठवीं कक्षा के दो छात्र

10 और 13 वर्ष की आयु के लड़कों को 10 जनवरी को कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव में हुई यौन उत्पीड़न की घटना के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

Four-year-old Girl Molested: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में चार साल की बच्ची के साथ पांचवीं और आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले दो लड़कों ने कथित तौर पर बलात्कार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि 10 और 13 वर्ष की आयु के लड़कों को 10 जनवरी को कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव में हुई यौन उत्पीड़न की घटना के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

Rape case Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बच्ची से दुष्कर्म

दो छात्रों की करतूत

उन्होंने बताया कि रविवार को बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए जाने के बाद यह घटना प्रकाश में आई। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपियों में से एक का परिवार बच्ची के परिवार का किरायेदार है, जबकि दूसरा लड़का उसका पड़ोसी है। उन्होंने बताया कि इनमें से एक लड़का पांचवी कक्षा का छात्र है जबकि दूसरा आठवीं कक्षा में पढ़ता है।

End of Feed