क्राइम

1500 रुपये के लिए नाती ने ली नाना की जान, भरे बाजार में 5 बार चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट इलाके में एक नाती ने भरे बाजार में अपने नाना को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। नाना ने उधार के 1500 रुपये अपने नाती से वापस मांगे थे, जिससे गुस्साए नाती ने अपने नाना की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

मेरठ में नाती ने की नाना की हत्या (बायीं ओर नाना, दायीं ओर नाती)

Meerut Crime News: मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। जहां 1500 रुपये के लिए नाती ने अपने ही नाना को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने अपने नाना पर पांच पर चाकू से वार किया। यह दिल दहलाने वाली वारदात रविवार शाम को भरे बाजार में हुई। मृतक के भतीजे इरशाद ने इस मामले में थाना लिसाड़ी गेट में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी कासिफ को गिरफ्तार कर लिया है और जल्द ही उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

उधार के पैसे वापस मांगने पर गुस्साया आरोपी

पुलिस जांच में पता कि 65 वर्षीय हाजी गयासुद्दीन ने अपने नाती कासिफ से उधार दिए गए 1500 रुपये लौटाने के लिए कहा था। लेकिन इस बात से आग बबूला होकर कासिफ ने अपने नाना को भरे बाजार में पांच बार चाकू घोंपकर मार डाला। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला संख्या 147/2025 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया। एसएसपी मेरठ ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

पुलिस ने छह घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी कोतवाली के निर्देशन में थाना लिसाड़ी गेट पुलिस की दो टीमें बनाई गईं। पुलिस ने महज छह घंटे के अंदर मुखबिर की सूचना पर आरोपी कासिफ को गिरफ्तार कर लिया। कासिफ थाना लिसाड़ी गेट के ऊंचा सद्दीक नगर का रहने वाला है। पुलिस इस हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article