बिहार के सीवान में बीजेपी नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर हुई मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2023, 07:59 AM IST

बिहार के सीवान में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। बेखौफ अपराधियों ने भाजपा नेता और उनके रिश्तेदार को गोली मारी। जिसमें भाजपा नेता शिवाजी तिवारी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

बिहार के सीवान में बेखौफ अपराधियों ने भाजपा नेता और उनके साले को गोली मारी है। जिसमें भाजपा नेता शिवाजी तिवारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं साला प्रदीप तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल प्रदीप को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रात में दुकान बंद कर बाइक से घर लौटने के दौरान अपराधियों ने गोली मारी है। घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए।

Murder,  BJP leader murder, Siwan News

बिहार के सिवान में बीजेपी नेता की हत्या

यह घटना नगर थाना क्षेत्र के रामनगर रेलवे ओवरब्रिज के समीप की है। मृतक की पहचान रामनगर निवासी स्व.जयकिशोरी तिवारी के पुत्र शिवाजी तिवारी और घायल की प्रदीप तिवारी के रूप में हुई हैं। बताया जा रहा है कि बीती रात जीजा और साला आंदर रोड स्थित अपने दुकान को बंद कर एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने रामनगर रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचते ही ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।

End of Feed