मोकामा फायरिंग मामले में सोनू गिरफ्तार, फिर हुई फायरिंग की वारदात, वर्चस्व की लड़ाई तेज

बिहार का मोकामा वर्चस्व की लड़ाई में फंस गया है और यहां लगातार फायरिंग कि घटना हो रही है। एक बार फिर ऐसी ही वारदात सामने आई है।

Firing in Mokama: मोकामा फायरिंग मामले में आरोपी सोनू और रौशन कुमार की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने कहा कि फायरिंग में जो शामिल लोग थे उनमें से दो की गिरफ्तारी की गई है। घटना में शामिल अन्य लोगो को चिन्हित किया जा रहा है। वहीं, बीती रात बिहार के मोकामा में फिर से फायरिंग हुई है। जलालपुर नौरंगा गांव डुमरा में दूसरी बार फायरिंग की घटना सामने आई है। सोनू मोनू के मुंशी रहे मुकेश के घर पर फायरिंग हुई। सोनू ने टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में मुकेश पर पैसा गबन करने का आरोप लगाया था। इससे पहले बुधवार 22 जनवरी को भी मोकामा में जमकर फायरिंग हुई थी।

Anant singh

अनंत सिंह (File photo)

मोकामा में वर्चस्व की लड़ाई

अनंत सिंह ने सोनू-मोनू गैंग पर मुकेश के साथ मारपीट और उसके घर में ताला लगाने का आरोप लगाया था। जिस मुकेश नाम के व्यक्ति को लेकर अनंत सिंह और सोनू मोनू गैंग के बीच फायरिंग की पहली घटना हुई, उसी मुकेश के घर के पास से कारतूस के खोखे बरामद किए गए। कुल मिलाकर मोकामा वर्चस्व की लड़ाई में फंस गया है।

End of Feed