क्राइम

कोयंबटूर: महिला टीचर ने कर दी हदें पार, छात्रा से दोस्ती कर दुष्कर्म को दिया अंजाम, गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि टीचर ने नौवीं कक्षा की एक छात्रा से दोस्ती की और उसे समलैंगिक रिश्ते में फंसाया। सौंदर्या ने पहले भी कई बार अलग-अलग जगहों पर लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Female Teacher Arrested For Sexual Assault: कोयंबटूर के एक निजी स्कूल की एक महिला शिक्षक को 13 वर्षीय स्कूली छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान उदयमपलयम की 32 वर्षीय एस सौंदर्या के रूप में हुई है। सौंदर्या पिछले छह महीने से अन्नूर के पास कुरुंबपलायम के एक निजी स्कूल में सामाजिक विज्ञान शिक्षिका के रूप में काम कर रही थी। वह अविवाहित हैं और अपने सभी विद्यार्थियों से उसका अच्छा व्यवहार रहा है।

पुलिस ने कहा कि टीचर ने नौवीं कक्षा की एक छात्रा से दोस्ती की और उसे समलैंगिक रिश्ते में फंसाया। सौंदर्या ने पहले भी कई बार अलग-अलग जगहों पर लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। शनिवार की रात वह छात्रा को एक सुनसान जगह पर ले गई और उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद बच्ची ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी।

लड़की की मां ने बाद में अन्नूर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसने शिक्षिका के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। शिक्षिका को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और कोयंबटूर केंद्रीय जेल में रखा गया है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article