क्राइम

गाजियाबाद में 500 रुपये के लिए पिता बना हत्यारा, पीट-पीट कर ले ली मासूम की जान

गाजियाबाद में एक पिता ने 500 रुपये के लिए अपने बेटे की हत्या कर दी। उसने मासूम की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

Ghaziabad News: देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने पुत्र की 500 रुपये की खातिर मौत के घाट उतार दिया। पिता ने 500 रुपये घर मे कहीं गुम हो जाने को लेकर शक जताते हुए बच्चे की इतनी पिटाई कर दी कि मासूम की जान चली गई। दरअसल, भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता के द्वारा अपने मासूम बच्चे की पिटाई की गई और पिटाई करने का कारण ₹500 घर से चोरी हो जाना बताया जा रहा है।

मासूम की ली जान

पिता को अपने पुत्र पर शक था और इस वजह से वह अपने पुत्र की बेइंता पिटाई करता रहा, पिटाई करते वक्त बच्चे के सर में कोई नुकीली चीज लग गई, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। आनन फानन में जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टर के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल आरोपी पिता नोशाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी पिता की पहली पत्नी का बेटा था और वह अक्सर अपने इस बेटे की पिटाई किया करता था

500 रुपये के लिए हत्या

आज 500 रुपये घर से गुम हो जाने की वजह से नौशाद इतना नाराज हुआ कि उसने अपने ही बेटे की पिटाई शुरू कर दी। इस पिटाई में बच्चे के चोट लगी और उसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी नौशाद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं, आसपास के लोगों का कहना है कि नौशाद नशे का शौकीन था और वह अक्सर घर में इस बच्चे के साथ मारपीट भी किया करता था। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी नौशाद को गिरफ्तार कर लिया गया है और बच्चे की बॉडी का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article