क्राइम

UP: बेटी का प्रेम संबंध, पिता ने उठाया खौफनाक कदम; रॉड उठाया और कर दिया...

यूपी के संभल में एक पिता ने प्रेम संबंध के शक में अपनी बेटी की रॉड से पीटकर हत्या कर दी। आरोपी पिता ने भी जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

Image

फाइल फोटो

संभल: जिले में मंगलवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर प्रेम संबंध के संदेह में अपनी 19 वर्षीय बेटी की लोहे की रॉड से पीट-पीट कर हत्या करने के बाद जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। अधिकारी ने बताया कि घटना ऐंचौड़ा कम्बोह थानाक्षेत्र के अशरफ पुर गांव की है। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रॉड से पीट-पीटकर हत्या

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्रीश चंद्र ने बताया कि मंगलवार को राजपाल ने प्रेम संबंध के शक में अपनी बेटी अंशु (19) की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या करने के बाद खुद भी जहर खा लिया, जिसके बाद उन्हें संभल के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, आरोपी की स्थिति सामान्य है। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हालांकि अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है और शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article