बेटी को हुआ सहपाठी से प्यार, पिता को गुजरा नागवार...रॉड से पीटा, फिर कीटनाशक पिलाने पर किया मजबूर

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 2, 2023, 11:32 PM IST

वैसे, यह केस तब सामने आया जब अस्पताल के लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। रविवार (29 अक्टूबर, 2023) को पिता ने लड़की को चेताया था कि वह अपने क्लासमेट से दूर रहे।

मोहब्बत भी बड़ी कमाल चीज है! यह कभी माहौल बना देती है तो किसी मौके पर मार भी खिलवा देती है। ऐसा ही कुछ हाल में हुआ एक नाबालिग के साथ। कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपने सहपाठी के साथ प्यार में पड़ गई थी। दोनों का इश्क परवान ही चढ़ रहा था कि लड़की के पिता को इस बारे में खबर हो गई। उससे यह बात बर्दाश्त न हुई तो उसने बिटिया को टाइट करते हुए समझाया। बालपन में वह न मानी तो उसे लोहे की रॉड से पीटा और फिर कीटनाशक पिलाने की भी कोशिश की। पिता की पिटाई के चलते बच्ची को चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

crime news

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

यह पूरा मामला दक्षिण भारतीय सूबे केरल का है। पुलिस ने वहां आरोपी पिता को 14 साल की बेटी पर कथित तौर पर हमला करने और उसे कीटनाशक पिलाने पर मजबूर करने के लिए गिरफ्तार किया है। शख्स ने बिटिया के साथ ये सब इसलिए किया, क्योंकि वह अपने सहपाठी के साथ रिलेशन में थी। पिटाई के बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

End of Feed