क्राइम

बिग बॉस विजेता एल्विश यादव पर लगा सांपों की तस्करी का आरोप, नोएडा पुलिस ने दर्ज की FIR, 5 कोबरा बरामद

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 3, 2023, 10:53 AM IST

बिग बॉस (Bigg Boss) विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव ( Elvish Yadav) के खिलाफ नोएडा पुलिस ने सेक्टर 49 थाने में एफआईआर दर्ज की है। सांपों का प्रतिबंधित जहर ड्रग्स के तौर पर सप्लाई करने का आरोप लगा है।

Image

बिग बॉस विजेता एल्विश यादव पर एफआईआर (तस्वीर-फेसबुक)

बिग बॉस (Bigg Boss) विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव ( Elvish Yadav) के खिलाफ नोएडा में विदेशी लड़कियां सप्लाई करने और रेव पार्टी कराने को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में एल्विश समेत 6 लोगों पर केस दर्ज कराया है। नोएडा के सेक्टर 49 थाने में दर्ज FIR में सांपों का प्रतिबंधित जहर ड्रग्स के तौर पर सप्लाई करने का आरोप भी लगा है। नोएडा पुलिस ने सेक्टर 49 में छापा मारकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यहां से 5 कोबरा सांप बरामद किए हैं। साथ ही सांप का जहर भी मिला है। जब पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की तो इसमें बिग बॉस विजेता एल्विश यादव का भी नाम सामने आया। पुलिस ने एल्विश के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। सूत्रों के मुताबिक एक एनजीओ ने स्टिंग ऑपरेशन कर नोएडा पुलिस में शिकायत दी थी।

पुलिस के मुताबिक नोएडा पुलिस ने प्रतिबंधित सांपो का ज़हर सप्लाई करने वाले गैंग को लेकर छापमेरी की। और इस मामले में 5 लोगो को गिरफ्तार किया गया। रेव पार्टी में सांप का जहर और विदेशी लड़कियों को सप्लाई करने का आरोप है। गिरफ्तार 5 आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने यूट्यूबर एल्विश यादव को गैंग से जुड़े होने की बात कही। गैंग के कब्जे से 9 सांप और सांपों का जहर मिला। जिसमे से 5 कोबरा और बाकी अलग अलग प्रजाति के है।

नोएडा पुलिस ने 9 जहरीले सांपों को बरामद किया। 5 किंग कोबरा सांप और 2 दो मुहे सांप बरामद हुए। पकड़े गए सपेरों ने कहा कि एल्विश यादव को सप्लाई करते थे पुलिस का कहना है कि हमने इस बाबत मामला दर्ज किया है जिसमे एल्विश यादव का नाम है हालांकि अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। सभी सांपो को पुलिस ने वन विभाग को सौंपा दिया गया है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!