क्राइम

Indore : इंदौर में दोस्तों ने चाकू घोंपकर ले ली दोस्त की जान, आरोपियों में महिला मित्र भी, तड़पकर दम तोड़ा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 27, 2023, 03:44 PM IST

Indore Crime News : पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अभिषेक आनंद ने बताया कि बी.टेक के छात्र प्रभास उर्फ मोनू (22) की बुधवार तड़के उस वक्त चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी जब वह कार से अपने चार दोस्तों के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए जा रहा था।

Image

इंदौर में दोस्तों ने ले ली दोस्त की जान।

Photo : BCCL

Indore Crime News : इंदौर में दोस्तों के दो गुट में विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। मारा गया 22 वर्षीय युवक बीटेक का छात्र था। अपराध की यह घटना बुधवार तड़के विजय नगर इलाके में हुई। बताया गया कि दोनों गुट में झगड़ा एक लड़की के साथ प्रेम संबंध को लेकर हुआ। बीटेक छात्र पर चाकू से कई वार किए गए। मृत छात्र की पहचान प्रभास उर्फ मोनू पवार के रूप में हुई है। मोनू के दोस्त उसे घायल अवस्था में जब अस्पताल ले जा रहे थे तो उसने बार-बार 'सेव मी' कहा।

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग करने उज्जैन जा रहे थे

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अभिषेक आनंद ने बताया कि बी.टेक के छात्र प्रभास उर्फ मोनू (22) की बुधवार तड़के उस वक्त चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी जब वह कार से अपने चार दोस्तों के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए जा रहा था। उन्होंने बताया कि हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तान्या, छोटू, शोभित और रितिक के रूप में हुई है। डीसीपी के मुताबिक छोटू, शोभित और रितिक का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है।

लड़की पढ़ाई के साथ नौकरी भी करती है

आनंद ने बताया,"तान्या (19) मूलत: खरगोन की रहने वाली है। वह इंदौर में बीबीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई के साथ एक निजी कम्पनी में नौकरी भी कर रही है।’ उन्होंने बताया कि तान्या और उसके तीन साथियों ने कार में सवार टीटू और रचित नाम के युवकों पर जानलेवा हमले की नीयत से यह चार पहिया गाड़ी रास्ते में रुकवाई जिसमें प्रभास भी बैठा था।

तान्या की टीटू और रचित से दोस्ती थी

डीसीपी ने बताया,‘चाकू से किए गए हमले में टीटू और रचित तो बच गए, लेकिन कार की पिछली सीट पर बैठे प्रभास की चाकू लगने से हुए गंभीर घाव के कारण मौत हो गई।’ उन्होंने बताया कि हत्याकांड की मुख्य आरोपी तान्या की टीटू और रचित से दोस्ती थी, लेकिन बाद में उनके बीच किसी वजह से मनमुटाव हो गया था। डीसीपी के मुताबिक इस मनमुटाव के चलते ही उन पर हमला किया गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article