क्राइम

Suresh Raina: मारा गया पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के बुआ-फूफा का हत्यारा, मुजफ्फरनगर पुलिस ने किया एनकाउंटर

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 1, 2023, 10:15 PM IST

Suresh Rainas Relatives murderer: पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के बुआ-फूफा के हत्यारे का मुजफ्फरनगर पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है, वो दो साल से पुलिस की वांटेड लिस्ट में शामिल था और उसके उपर 50 हजार का इनाम भी घोषित था।

Image

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदार का हत्यारा मारा गया (फाइल फोटो)

Suresh Rainas Relatives murderer Encounter: पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है वो भी यूपी से, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने एक वांटेड बदमाश का एनकाउंटर किया है, जिसने साल 2020 में सुरेश रैना के बुआ-फूफा पर पर हमला किया था जिसमें दोनों की मौत हो गई थी।

गौर हो कि मुजफ्फरनगर में पुलिस और SOG की टीम ने शनिवार को क्रिकेटर सुरेश रैना के बुआ-फूफा की हत्या करने वाले को मार गिराया। एनकाउंटर में पुलिस इंस्पेक्टर को भी गोली लगी है, बताया जा रहा है राशिद की पुलिस को लगभग तीन साल से तलाश थी और उसके उपर 50 हजार का इनाम था, रास्ते में शनिवार की शाम को यह मुठभेड़ हुई है।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि शाहपुर क्षेत्र में कुछ बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं इसपर पुलिस और एसओजी की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान शनिवार शाम को दो संदिग्‍धों को आता देखा पुलिस ने रुकने का इशारा किया इसपर वह हड़बड़ा गए और पुलिस पर फा‍यरिंग शुरू कर दी। वहीं इस एनकाउंटर में पुलिस इंस्पेक्टर भी घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि एनकाउंटर में घायल हुए राशिद को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था मगर, यहां उसकी मौत हो गई जबकि इंसपेक्टर का भी इलाज जारी है। डॉक्टरों ने राशिद की मौत की पुष्‍ट‍ि की। बताया गया है कि वह बावरिया गैंग का सदस्‍य है तथा क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा सहित 3 लोगों की हत्‍या के मामले में वांछित चल रहा था। जनपद में भी बदमाश राशिद के खिलाफ जानलेवा हमले और डकैती के आरोप में मुकदमा दर्ज है वहीं एक बदमाश मौके से फरार हो गया।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article