Elvish Yadav news : यूट्यूबर एल्विश यादव को लेकर पिछले शुक्रवार को से बवाल मचा हुआ है। जबसे उन पर आरोप लगा है कि उनकी पार्टियों में सांप के जहर के इस्तेमाल होता था, तब से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। सवाल ये भी कि एल्विश का अगला कदम क्या होगा। सूत्रों का कहना है कि एल्विश मुंबई जा सकता है। बताया जा रहा है कि मुंबई में उसकी एक शूटिंग होनी है जिसकी तैयारी में वह है। सूत्रों का कहना है कि एल्विश की यह शूटिंग तीन दिन बाद शुरू होनी है।
शनिवार को कोटा में देखे जाने की बात सामने आई
बताया जा रहा है कि जब शनिवार को एल्विश को राजस्थान के कोटा में रोका गया था तब ये कहा गया कि उस समय वह मुंबई से ही आ रहा था। गाड़ियों की जांच के दौरान उसे पहचाना गया लेकिन राजस्थान पुलिस के मुताबिक यूपी पुलिस ने कहा कि एल्विश वॉन्टेड नहीं है, इसलिए उसे छोड़ दिया गया। अब कहा जा रहा है कि एल्विश दिल्ली में अपने किसी परिचित के घर पर है।
दिल्ली में किसी दोस्त के घर में है एल्विश?
एल्विश दो दिन से दिल्ली में बताया जा रहा है। उसने कल एक यूट्यूब वीडियो भी जारी किया। कहा जा रहा था कि वो नोएडा के सेक्टर 49 थाने में बयान दर्ज कराने जा सकता है लेकिन ऐसा हुआ नहीं। खबर उसके दिल्ली में होने की है। सूत्रों का कहना है कि एल्विश किसी दोस्त के घर में है। वह अपने परिवार के संपर्क में भी है।
सेक्टर-49 पुलिस थाना प्रभारी लाइनहाजिर
यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ अवैध रूप से सांप के जहर की बिक्री के मामले की जांच कर रहे नोएडा पुलिस के एक उपनिरीक्षक का तबादला कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-49 पुलिस थाने के प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप चौधरी का पुलिस लाइन्स में तबादला कर दिया गया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने रविवार रात को बताया, ‘नोएडा, सेक्टर-49 के थाना प्रभारी का पुलिस थाना क्षेत्र के तहत अपराध पर प्रभावी रूप से नियंत्रण लगाने में उनकी अक्षमता के कारण रिजर्व पुलिस लाइन में तबादला कर दिया गया है।’
