क्राइम

Elvish Yadav: सूत्रों का दावा-दिल्ली में अपने किसी दोस्त के यहां छिपा है एल्विश यादव, मुंबई जाने की तैयारी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 6, 2023, 12:11 PM IST

Elvish Yadav news : एल्विश दो दिन से दिल्ली में बताया जा रहा है। उसने कल एक यूट्यूब वीडियो भी जारी किया। कहा जा रहा था कि वो नोएडा के सेक्टर 49 थाने में बयान दर्ज कराने जा सकता है लेकिन ऐसा हुआ नहीं। खबर उसके दिल्ली में होने की है। सूत्रों का कहना है कि एल्विश किसी दोस्त के घर में है। वह अपने परिवार के संपर्क में भी है।

Elvish Yadav news : यूट्यूबर एल्विश यादव को लेकर पिछले शुक्रवार को से बवाल मचा हुआ है। जबसे उन पर आरोप लगा है कि उनकी पार्टियों में सांप के जहर के इस्तेमाल होता था, तब से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। सवाल ये भी कि एल्विश का अगला कदम क्या होगा। सूत्रों का कहना है कि एल्विश मुंबई जा सकता है। बताया जा रहा है कि मुंबई में उसकी एक शूटिंग होनी है जिसकी तैयारी में वह है। सूत्रों का कहना है कि एल्विश की यह शूटिंग तीन दिन बाद शुरू होनी है।

शनिवार को कोटा में देखे जाने की बात सामने आई

बताया जा रहा है कि जब शनिवार को एल्विश को राजस्थान के कोटा में रोका गया था तब ये कहा गया कि उस समय वह मुंबई से ही आ रहा था। गाड़ियों की जांच के दौरान उसे पहचाना गया लेकिन राजस्थान पुलिस के मुताबिक यूपी पुलिस ने कहा कि एल्विश वॉन्टेड नहीं है, इसलिए उसे छोड़ दिया गया। अब कहा जा रहा है कि एल्विश दिल्ली में अपने किसी परिचित के घर पर है।

दिल्ली में किसी दोस्त के घर में है एल्विश?

एल्विश दो दिन से दिल्ली में बताया जा रहा है। उसने कल एक यूट्यूब वीडियो भी जारी किया। कहा जा रहा था कि वो नोएडा के सेक्टर 49 थाने में बयान दर्ज कराने जा सकता है लेकिन ऐसा हुआ नहीं। खबर उसके दिल्ली में होने की है। सूत्रों का कहना है कि एल्विश किसी दोस्त के घर में है। वह अपने परिवार के संपर्क में भी है।

सेक्टर-49 पुलिस थाना प्रभारी लाइनहाजिर

यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ अवैध रूप से सांप के जहर की बिक्री के मामले की जांच कर रहे नोएडा पुलिस के एक उपनिरीक्षक का तबादला कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-49 पुलिस थाने के प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप चौधरी का पुलिस लाइन्स में तबादला कर दिया गया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने रविवार रात को बताया, ‘नोएडा, सेक्टर-49 के थाना प्रभारी का पुलिस थाना क्षेत्र के तहत अपराध पर प्रभावी रूप से नियंत्रण लगाने में उनकी अक्षमता के कारण रिजर्व पुलिस लाइन में तबादला कर दिया गया है।’

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article