वीभत्स! औलाद नहीं हैवान निकला बेटा, शराब पीकर मां के साथ किया दुष्कर्म

Crime News: राजस्थान के बूंदी से मां-बेटे के रिश्ते को कलंकित कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां नशे में धुत व्यक्ति ने अपनी मां से दुष्कर्म किया। इस हैवान ने अपनी ही मां को नहीं बख्शा और दरिंदरी का शिकार बना डाला। शराब पीकर नशे की हालत में मां से ही दुष्कर्म किया। जिसके बाद पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है।

Rajasthan Crime: वैसे तो अक्सर लोग कहते हैं कि नशा बुरी चीज है, लेकिन नशे में धुत होकर लोग जुर्म करते हैं, पाप करते हैं और हैवान बन जाते हैं। तो सवाल उठने लाजमी हैं। रिश्तों को इस कदर कलंकित कर देते हैं कि मां-बेटे के रिश्ते से भी लोगों का यकीन उठ जाए। राजस्थान के बूंदी जिले में एक व्यक्ति को नशे की हालत में अपनी मां से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Drunk Man raped his mother Rajasthan Crime

राजस्थान के बूंदी में मां-बेटे के रिश्ते का हुआ कत्ल।

छोटे बेटे और बेटी के साथ थाने पहुंची पीड़िता

पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब आरोपी (28) अपनी 52 वर्षीय मां के साथ गांव में अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद पीड़िता अपने छोटे बेटे और बेटी के साथ डाबी थाने पहुंची और आरोपी बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

End of Feed