चेन्नई में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को अटेंडेंट ने मारा चाकू, ताबड़तोड़ किए 7 वार

Chennai Doctor Stabbed News: चेन्नई के सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर को मरीज के अटेंडेंट ने चाकू मार दिया। बताया जा रहा है कि यह वारदात कलैग्नार सेंटेनरी अस्पताल के कैंसल वार्ड में हुई, जहां डॉक्टर बालाजी पर चाकू से हमला किया गया।

Chennai Doctor Stabbed News: चेन्नई से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बुधवार को एक सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर को मरीज के अटेंडेंट ने चाकू मार दिया। बताया जा रहा है कि यह वारदात कलैग्नार सेंटेनरी अस्पताल के कैंसल वार्ड में हुई, जहां डॉक्टर बालाजी पर चाकू से हमला किया गया। आरोपी ने डॉक्टर पर सात पर चाकू से वार किया। जानकारी के मुताबिक, जिस व्यक्ति ने चाकू से डॉक्टर पर हमला किया, उसकी मां अस्पताल में भर्ती हैं।

Chennai Doctor Stabbed

चेन्नई में डॉक्टर को मारा गया चाकू।

घटना सामने आने के बाद तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि चार लोगों गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिस ने बताया कि आरोपी ने चाकू से हमला करने की बात कबूल कर ली है। आरोपी का नाम विग्नेश बताया जा रहा है, वह पल्लावरम का रहने वाला है।

End of Feed