Delhi Crime : कब्रिस्तान में नाबालिग से रेप, 'काला जादू' से पीड़िता के पिता को ठीक करने का झांसा देकर बनाया हवस का शिकार

Delhi Crime : एक दिन आरोपी लड़की के घर आया और उसके पिता से कहा कि वह किसी को भेजकर दुकान से राशन और झाड़-फूंक का सामान मंगवा ले। पिता ने अपने बेटे को राशन लाने के लिए भेज दिया, बाद में आरोपी ने बच्ची को झाड़-फूंक के सामान मंगवाने के लिए बुला लिया। इसके बाद वह नाबालिग को एक कब्रिस्तान में लेकर गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • पिता को ठीक करने का झांसा देकर आरोपी लड़की को कब्रिस्तान में लेकर गया
  • आरोपी ने दावा किया कि उसकी झांड़-फूंक से उसके पिता ठीक हो जाएंगे
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, पॉक्सो के तहत केस दर्ज

Delhi Crime : दिल्ली में एक नाबालिग लड़की का कथित रूप से रेप करने के आरोप में पुलिस ने खुद को 'काला जादूगर' बताने वाले एक ढोंगी को गिरफ्तार किया है। लड़की का पिता गंभीर बीमारी से पीड़ित था और इस ढोंगी ने लड़की से वादा किया कि वह अपने 'काला जादू' से उसके पिता को ठीक कर देगा। पुलिस में दी गई अपनी शिकायत में 12 साल की लड़की ने कहा कि 'काला जादू' करने के बहाने आरोपी उसे कंझावला इलाके के एक कब्रिस्तान में ले गया। आरोपी ने दावा किया कि उसकी झाड़-फूंक से उसके पिता ठीक हो जाएंगे। लेकिन 'काला जादू' करने की जगह आरोपी ने उसका यौन शोषण किया।

Delhi Minor rape

दिल्ली में नाबालिग के साथ दुष्कर्म।

आरोपी की पहचान 51 साल के शराफत के रूप में हुई

रिपोर्टों के मुताबिक आरोपी मदद के बहाने लड़की के घर आया जाया करता था। एक दिन आरोपी लड़की के घर आया और उसके पिता से कहा कि वह किसी को भेजकर दुकान से राशन और झाड़-फूंक का सामान मंगवा ले। पिता ने अपने बेटे को राशन लाने के लिए भेज दिया, बाद में आरोपी ने बच्ची को झाड़-फूंक के सामान मंगवाने के लिए बुला लिया। इसके बाद वह नाबालिग को एक कब्रिस्तान में लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी की पहचान 51 वर्षीय शराफत के रूप में हुई है।

End of Feed