क्राइम

स्विस महिला की मौत मामला: चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी के बैंक खाते में मिले करोड़ों रुपए

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 23, 2023, 01:45 PM IST

Swiss Woman Murder : आरोपी गुरप्रीत के मोबाइल फोन की जांच करने के बाद पुलिस उसके खिलाफ मानव तस्करी का आरोप लगाने की तैयारी में है। जांच से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि मोबाइल फोन में आरोपी की कई लड़कियों एवं महिलाओं के साथ तस्वीरें एवं वीडियो मिले हैं। आशंका है कि वह दिल्ली एवं एनसीआर के आस-पास मानव तस्करी में शामिल था।

Image

गत शुक्रवार को दिल्ली में मिली स्विटजरलैंड की महिला की लाश।

Photo : BCCL

Swiss Woman Murder : स्विटजरलैंड की महिला की हत्या मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस के सामने कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पुलिस को जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपी गुरप्रीत सिंह के घर से दो करोड़ रुपए मिले हैं। छापे में गुरप्रीत के यहां से और रकम बरामद हुई। ये पैसे गुरप्रीत के पास कहां से आए, इसके बारे में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया है। बता दें कि स्विटजरलैंड की महिला का शव गत शुक्रवार को तिलक नगर इलाके में मिला था। रिपोर्ट के मुताबिक पैसों के स्रोत के बारे में पता लगाने के लिए पुलिस ने आयकर विभाग की मदद मांगी है।

मोबाइल में अन्य लड़कियों के वीडियो मिले

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी गुरप्रीत के मोबाइल फोन की जांच करने के बाद पुलिस उसके खिलाफ मानव तस्करी का आरोप लगाने की तैयारी में है। जांच से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि मोबाइल फोन में आरोपी की कई लड़कियों एवं महिलाओं के साथ तस्वीरें एवं वीडियो मिले हैं। आशंका है कि वह दिल्ली एवं एनसीआर के आस-पास मानव तस्करी में शामिल था।

शनिवार को अरेस्ट हुआ आरोपी

शुक्रवार को एक स्कूल के समीप जिस वक्त महिला का शव पुलिस को मिला उस समय चेन से उसके हाथ एवं पैर बंधे थे और उसका शव सड़ने लगा था। पुलिस ने तकनीकी एवं इंटेलिजेंस की मदद से गुरप्रीत को शनिवार को अरेस्ट किया। पुलिस का कहना है कि कुछ साल पहले अपनी स्विटजरलैंड की यात्रा के दौरान गुरप्रीत इस महिला से मिला था। इस मुलाकात के बाद दोनों में दोस्ती हो गई। हालांकि, महिला अपनी दोस्ती को रोमांटिक रिश्ते में बदलने की इच्छुक नहीं थी।

होटल में रुकी थी महिला

पुलिस के मुताबिक बाद में गुरप्रीत शादी के लिए महिला पर दबाव बनाने लगा। वह फोन के जरिए महिला से लगातार संपर्क में रहा। गुरप्रीत के बार-बार कहने एवं जोर देने पर महिला 11 अक्टूबर को भारत आई। दिल्ली आने के बाद वह एक होटल में रुकी हुई थी। इसके बाद आरोपी ने महिला से बाहर मिलने के लिए कहा। बुधवार की सुबह आरोपी ने कार में महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने इस कार को एक अन्य महिला के दस्तावेज दिखाकर खरीदा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी अपना बयान बार-बार बदल रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article