Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली में अंतर्राज्यीय अवैध हथियार एवं कारतूस तस्करी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं, कारतूसों की स्मगलिंग का मुख्य आरोपी बीटेक पास, जो मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता है। 5 अवैध सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल समेत, 275 जीवित कारतूस, मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश चौबे, निवासी नरमदापुरम, मध्य प्रदेश, अविरल शर्मा, निवासी आगरा, उत्तर प्रदेश और जितेंद्र सिंह, निवासी धौलपुर, राजस्थान के रूप में हुई। इनके पास से 5 सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल, 275 जीवित कारतूस और तस्करी में उपयोग किए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए है।
सेक्टर-18, रोहिणी मेट्रो स्टेशन के पास जाल बिछाया था
इन अवैध हथियारो को मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में बनाया गया था और दिल्ली में आपूर्ति की जा रही थी। दिल्ली पुलिस ने स्पेशल इनपुट के आधार पर, सेक्टर-18, रोहिणी मेट्रो स्टेशन के पास जाल बिछाया था जहां राजेश चौबे को मौके पर गिरफ्तार किया गया और इसके पास से हथियार भी बरामद किए गए। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने हथियार मध्य प्रदेश के स्थानी सप्लायर से और कारतूस अविरल शर्मा (आगरा, यूपी) से खरीदे थे।
