क्राइम

फर्जी कागजों पर जंगलों के रास्ते दिल्ली लाए जा रहे हैं बांग्लादेशी, दिल्ली पुलिस ने 11 को किया गिरफ्तार, गिरोह का पर्दाफाश

दिल्ली में अवैध रूप से बांग्लादेशियों को लाने का काम धड़ल्ले से चल रहे हैं। पुलिस ने खुद एक ऐसे नेटवर्क का खुलासा किया है, जो बांग्लादेशी नागरिकों को फर्जी कागजों पर दिल्ली ला रहे थे।

Image

बांग्लादेशियों को अवैध रूप से भारत लाने वाले गिरोह का दिल्ली पुलिस ने किया पर्दाफाश (फाइल फोटो)

Photo : PTI

बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश कराने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। यह गिरोह बांग्लादेशियों को अवैध रूप से जंगलों और ट्रनों के जरिए दिल्ली लाने का काम कर रहा था। दिल्ली पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जंगलों से आते थे भारत

डीसीपी साउथ अंकित चौहान ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि फर्जी वेबसाइट के जरिए जाली पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर फर्जी आधार, वोटर आईडी कार्ड और अन्य दस्तावेज बनाए जाते थे।अवैध अप्रवासी भारतीय क्षेत्र में प्रवेश के लिए जंगल के रास्तों और एक्सप्रेस ट्रेनों का इस्तेमाल करते थे। इस गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

5 बांग्लादेशी नागरिक

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 11 लोगों में से पांच लोग बांग्लादेशी नागरिक हैं और अन्य लोग फर्जी तरीके से दस्तावेज बनाने में संलिप्त पाए गए। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में अवैध प्रवासियों की पहचान करने के मकसद से अभियान शुरू किया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article