Delhi Murder: दिल्ली के मालवीय नगर में लड़की की सरेआम रॉड मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jul 28, 2023, 02:56 PM IST

Delhi Murder: यह घटना दिल्ली के अरबिंदो कॉलेज के पास हुई, जो मालवीय नगर पुलिस स्टेशन से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। पुलिस के मुताबिक, 25 साल के आरोपी ने कॉलेज के पास लड़की पर हमला किया और फरार हो गया।

Delhi Murder: दिल्ली के मालवीय नगर में दिन दहाड़े एक लड़की की हत्या कर दी गई है। आरोपी ने लड़की के सिर पर रॉड से हमला किया, जिससे लड़की गंभीर रुप से जख्मी हो गई और उसकी मौत हो गई। आरोपी मौके पर से हत्या करके फरार हो गया था। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने क्या कहा

यह घटना दिल्ली के अरबिंदो कॉलेज के पास हुई, जो मालवीय नगर पुलिस स्टेशन से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। पुलिस के मुताबिक, 25 साल के आरोपी ने कॉलेज के पास लड़की पर हमला किया और फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपी की तलाश में जुटी और आरोपी पकड़ा गया।

End of Feed