पिता से नाराज हो घर से भागी 13 साल की लड़की, तस्करों ने अपहरण कर 40 साल के मर्द को दिया बेच; 1 महीने बाद शामली में मिली

दिल्ली के भरत नगर इलाके में लगभग एक महीने पहले अपने पिता से झगड़ा के बाद घर से निकली 13 वर्षीय लड़की की कथित तौर पर तस्करी कर उत्तर प्रदेश में शादी करा दी गई और उसके साथ बलात्कार किया गया।

दिल्ली एक 13 साल की लड़की पिता से नाराज होकर जब घर से निकली तो सोच रही होगी कि वो दुनिया जीतकर घर वापस लौटेगी, लेकिन घर से निकलते ही लड़की पर तस्करों की नजर पड़ गई। बहला-फुसलाकर पहले उसका मन जीता और फिर बंधक बनाकर एक 40 साल के मर्द को बेच दिया। जिसके बाद खरीदने वाले शख्स ने लड़की के साथ फर्जी कागज के आधार पर जबरदस्ती शादी कर ली और उसका रेप किया। अब इस मामले में पुलिस ने अपहरण और रेप का केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

delhi girl rape

नाबालिग को बंधन बना 40 साल के मर्द ने की शादी (प्रतीकात्मक फोटो- Canva)

End of Feed