Delhi Double Murder: अपनी बीबी और मासूम बच्चे की चाकू से हत्या कर शख्स ने पुलिस को मिला दिया फोन

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 18, 2023, 12:47 PM IST

Delhi double murder: देश की राजधानी दिल्ली से चौंकाने वाला मामला सामने आया है यहां डबल मर्डर हुआ है, एक शख्स ने अपनी बीबी और मासूम बेटे की हत्या चाकू मारकर हत्या कर दी, मामले की जांच की जा रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक व्यक्ति ने अपनी बीबी और मासूम बेटे की हत्या कर दी
  • आरोपी के दो बेटे हैं बड़ा 4 साल का तो छोटा 2 साल का
  • आरोपी ने छोटे बेटे और पत्नी को चाकू मारकर मौत के घाट उतारा

Delhi Crime latest news: दिल्ली से कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है यहां एक व्यक्ति ने अपनी बीबी और मासूम बेटे की हत्या चाकू मारकर कर दी, बताते हैं कि ये हत्या अवैध संबधों के शक में की गई है, खास बात ये रही है कि आरोपी ने हत्या करने के बाद खुद ही रात में पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।

Delhi double murder

प्रतीकात्मक फोटो

मामला दिल्ली के सुभाष प्लेस थाना इलाके का है यहां एक दो साल के मासूम और पत्नी की हत्या की खबर सामने आने से हड़कंप मच गया आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है।

End of Feed