क्राइम

Delhi Crime: दिल्ली के डाबड़ी में एक मकान में मिलीं तीन लाशें, दम घुटने से मौत!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2024, 10:30 PM IST

Delhi Crime News: पुलिस का कहना है कि सोनू और अमित इलाके में छोले-भठूरे की रेहड़ी लगाते थे और यहां किराए पर रहते थे। घर में LPG गैस खुली पाई गई है, ऐसे में माना जा रहा है कि दम घुटने की वजह से तीनों की मौत हुई है।

Image

Delhi Police

Crime News: राजधानी दिल्ली के डाबड़ी इलाके के एक मकान में तीन लाशें मिलने से सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घर का दरवाजा अंदर से ही बंद था। पुलिस ने तीनों लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण पता चल सकेगा।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को शनिवार शाम 6 बजे सूचना मिली कि डाबड़ी इलाके के एक मकान में तीन लाशें मिली हैं। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस मकान में दाखिल हुई, जिसके बाद पुलिस ने मृतकों की पहचान सोनू और अमित के रूप में की है। रिश्ते में दोनों भाई हैं। इसके अलावा घर से एक अन्य व्यक्ति की भी लाश मिली है, जिसे दोनों का नौकर बताया जा रहा है।

दम घुटने से हुई मौत

पुलिस का कहना है कि सोनू और अमित इलाके में छोले-भठूरे की रेहड़ी लगाते थे और यहां किराए पर रहते थे। घर में LPG गैस खुली पाई गई है, ऐसे में माना जा रहा है कि दम घुटने की वजह से तीनों की मौत हुई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article