Delhi Crime: दिल्ली के लक्ष्मी नगर से किडनैपर ने बच्चों समेत चुराई कार, मांगी 50 लाख की फिरौती; जानें क्या है पूरा मामला

Delhi Crime: दिल्ली के लक्ष्मी नगर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, यहां रोड पर खड़ी कार को एक बदमाश ने दो बच्चों समेत किडनैप कर लिया। दिल्ली पुलिस ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों और कार को बरामद कर लिया है। बदमाश भागने में सफल रहा जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Delhi Crime: दिल्ली के लक्ष्मी नगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक दम्पति लक्ष्मी नगर विकास मार्ग पर मौजूद हीरा स्वीट मे मिठाई लेने अंदर गए और बाहर गाड़ी मे अपने दो बच्चो को छोड़कर चले गए। इसी दौरान कार चोर बच्चो समते गाड़ी को लेकर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई और पुलिस ने 3 घंटे तक उस गाड़ी की लताश और पीछा कर गाड़ी को सकुशल बच्चो समेत रिकवर किया।

Delhi Crime

दिल्ली में बदनाश ने बच्चों समेत चुराई कार

जानें क्या है पूरा मामला

इस मामले में दिल्ली पुलिस को शुक्रवार शाम 10:30 बजे जानकारी मिली कि एक किडनैपर सड़क किनारे खड़ी गाड़ी चुराकर फरार हो गया और गाड़ी मे दो बच्चे भी है। जिसमे एक 11 साल बच्च्ची और एक 3 साल का बच्चा है। पुलिस को जानकारी मिलते ही पूरे ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के स्टाफ को एक्टिव किया गया और कार की GPRS लोकेशन का पीछा करना शुरू किया गया। दिल्ली पुलिस की 20 गाड़ियों ने अलग-अलग डायरेक्शन से इस कार को घेरा और करीब 3 घंटे के बाद समयपुर बादली से गाड़ी को सकुशल बच्चों समेत रिकवर किया।

End of Feed