दोस्तों ने किया दिल्ली ACP के बेटे का मर्डर, एक गिरफ्तार, लाश की तलाश जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2024, 11:41 AM IST

Delhi ACP Son Murder: पुलिस ने बताया था कि लक्ष्य चौहान अपने दोस्तों विकास भारद्वाज और अभिषेक के साथ सोनीपत में एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था। जब वह अगले दिन घर नहीं लौटा तो उसके पिता एसीपी यशपाल सिंह ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

Delhi ACP Son Murder: दिल्ली पुलिस के एक सहायक आयुक्त(एसीपी) के बेटे की गुमशुदगी मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। एसीपी के बेटे के दोस्तों ने ही उसकी हत्या कर दी। पुलिस की जानकारी में सामने आया है कि उसके दो दोस्तों ने पैसों के विवाद को लेकर हरियाणा में एक नहर में कथित तौर पर धक्का दे दिया। पुलिस ने बताया कि उसने बताया कि लक्ष्य चौहान (26) का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया है।

Delhi Police

दोस्तों ने ही किया था एसीपी के बेटे का मर्डर

पुलिस के बताया कि आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। इससे पहले पुलिस ने बताया था कि लक्ष्य चौहान अपने दो दोस्तों विकास भारद्वाज और अभिषेक के साथ सोमवार को हरियाणा के सोनीपत में एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था। जब वह अगले दिन घर नहीं लौटा तो उसके पिता एसीपी यशपाल सिंह ने मंगलवार को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। सिंह बाहरी-उत्तरी दिल्ली के एसीपी (अभियान) के रूप में तैनात हैं।

End of Feed