Crime News: पहली कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे ने 3 साल की बच्ची के साथ किया रेप

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 16, 2023, 11:12 PM IST

Crime News: कहा जा रहा है कि छात्र ने लड़की को बहाने से बुलाया और छत पर ले गया। जहां उसके साथ गलत काम किया। बच्ची जब घर पहुंची तो उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकलता हुआ दिखा, जिसके बाद जब घर वालों ने पूछा तो काफी प्रयासों के बाद बच्ची ने सारी कहानी अपने घर वालों को बता दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Crime News: यूपी के मुजफ्फरनगर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 10 साल के बच्चे ने एक तीन साल की मासूम के साथ रेप किया है। लड़का पहली कक्षा में पढ़ता है तो पीड़िता नाबालिग प्लेग्रुप की छात्रा है।

muzaffarnagar rape, minor rape up,

मुजफ्फरनगर में तीन साल की मासूम के साथ रेप (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

पुलिस ने क्या कहा

मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर जिले के एक स्कूल में 10 साल के एक लड़के ने तीन साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पीटीआई के अनुसार लड़के को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

End of Feed