क्राइम

Crime News: पहली कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे ने 3 साल की बच्ची के साथ किया रेप

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 16, 2023, 11:12 PM IST

Crime News: कहा जा रहा है कि छात्र ने लड़की को बहाने से बुलाया और छत पर ले गया। जहां उसके साथ गलत काम किया। बच्ची जब घर पहुंची तो उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकलता हुआ दिखा, जिसके बाद जब घर वालों ने पूछा तो काफी प्रयासों के बाद बच्ची ने सारी कहानी अपने घर वालों को बता दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Image

मुजफ्फरनगर में तीन साल की मासूम के साथ रेप (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

Crime News: यूपी के मुजफ्फरनगर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 10 साल के बच्चे ने एक तीन साल की मासूम के साथ रेप किया है। लड़का पहली कक्षा में पढ़ता है तो पीड़िता नाबालिग प्लेग्रुप की छात्रा है।

पुलिस ने क्या कहा

मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर जिले के एक स्कूल में 10 साल के एक लड़के ने तीन साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पीटीआई के अनुसार लड़के को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

स्कूल की छत पर गंदा काम

लड़की के परिवार के सदस्यों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत का हवाला देते हुए, पुलिस ने कहा कि लड़की को स्कूल की छत पर ले जाया गया, जहां लड़के ने उसके साथ बलात्कार किया।

बहाने से ले गया छत पर

कहा जा रहा है कि छात्र ने लड़की को बहाने से बुलाया और छत पर ले गया। जहां उसके साथ गलत काम किया। बच्ची जब घर पहुंची तो उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकलता हुआ दिखा, जिसके बाद जब घर वालों ने पूछा तो काफी प्रयासों के बाद बच्ची ने सारी कहानी अपने घर वालों को बता दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने की कार्रवाई

इसके बाद मुजफ्फरनगर पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी। बच्चे से पुलिस पूछताछ कर रही है और बच्ची को मेडिकल के भेजा गया है। मेडिकल की रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article