क्राइम

गैर समुदाय के युवक से इश्क में गई जान, भाई ने ऐसे की बहन की हत्या; बैग में भरी लाश और लगा दी आग

दिल्ली के गाजीपुर में चचेरी बहन की हत्या और उसके शव को जलाने के आरोप में आरोपी भाई और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। महिला गैर समुदाय के युवक से प्यार करती थी।

Image

(सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

दिल्ली: राजधानी दिल्ली अपराध का गढ़ बनती जा रही है। आए दिन हो रहीं हत्याएं पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई हैं। ताजा मामला गाजीपुर क्षेत्र से आया है, जहां एक महिला को गैर समुदाय के युवक से प्यार करना भारी पड़ गया है। उसके चचेरे भाई ने उसकी हत्या कर शव को आग के हवाले कर दिया।

सूरत में की गई थी शादी

राजधानी दिल्ली के गाजीपुर का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, मृतका की शादी सूरत में की गई थी। लेकिन, शादी से पहले से उसका दूसरे धर्म के युवक से अफेयर था। इस वजह से युवती की शादी कहीं और की गई थी, लेकिन वह गौने से पहले ही प्रेमी के साथ फरार हो गई। बाद में प्रेमी युवक भी उसे छोड़कर चला गया था। बाद में महिला अपने चचेरे भाई के पास वापस आ गई थी, जो कैब ड्राइवर है। भाई गाजीपुर क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है। बताया जा रहा है कि उसने वहीं पर बहन की हत्या की और उसकी लाश को छिपाने के लिए 1200 रुपये का नया बैग खरीदा और फिर शव को बैग में डालकर सूनसान जगह पर ले गया और उसमें आग लगा दी।

डेडबॉडी को आग लगाने के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना लगते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची। इस पूरे मामले की जांच के लिए चार टीम बनाई गई थी। खैर पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article