श्रद्धा वाकर,आफताब और पानी के बिल का कनेक्शन, जानें क्या है मामला

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Nov 17, 2022, 07:33 AM IST

श्रद्धा वाकर हत्याकांड में अब पानी के बिल का मामला भी सामने आ रहा है। यहां हम बताएंगे कि आफताब, श्रद्धा और पानी के बिल में क्या कनेक्शन है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 18 मई 2022 को श्रद्धा वाकर की हुई थी हत्या
  • आरोपी आफताब, दिल्ली पुलिस के कब्जे में
  • आफताब ने श्रद्धा के शव के किए थे 36 टुकड़े

श्रद्धा वाकर हत्याकांड केस में आरोपी आफताब दिल्ली पुलिस के कब्जे में है। सबूतों के तौर पर पुलिस के पास हड्डियां हैं। पुलिस के मुताबिक हड्डियों की फॉरेंसिक जांच के बाद तय हो पाएगा कि वो श्रद्धा की हैं या किसी जानवर की। इन सबके बीच व्हाट्सऐप चैट, श्रद्धा के खाते से पैसों के ट्रांसफर के बीच पानी की बिल भी एक महत्वपूर्ण साक्ष्य के तौर पर सामने आ रहा है। पुलिस का कहना है कि इसके जरिए जांच को और मजबूती मिल सकती है। दरअसल आफताब ने अपने बयान में कहा है कि जिस समय उसने श्रद्धा के गले को दबाया और उसके शव के टुकड़े कर रहा था पानी के टैब को खुला छोड़ा था। इस तरह की जानकारी से बाद इस केस में नया टर्न आ गया है।

आफताब हर दिन बदल रहा है बयान

End of Feed