Punjab: पंजाब में घर में घुसकर कांग्रेस नेता की हत्या, कागज पर साइन करने के बहाने बुलाया और मार दी गोली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2023, 09:59 AM IST

Punjab: पंजाब के मोगा जिले में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की उनके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Punjab: पंजाब में एक और कांग्रेस नेता की हत्या कर दी गई है। हाल के महीनों में कांग्रेस के नेताओं पर राज्य में हमले बढ़ गए हैं। मोगा जिले में हुई हत्या की जिम्मेदारी एक खालिस्तानी आतंकवादी ने ली है।

punjab congress leader

पंजाब में कांग्रेस लीडर की हत्या

घर में घुसकर हत्या

पंजाब के मोगा जिले में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की उनके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।घटना की कथित सीसीटीवी फुटेज में हमलावर के फरार होने से पहले उसे बलजिंदर सिंह बल्ली (45) पर गोली चलाते हुए देखा जा सकता है। यह घटना बल्ली के दल्ला गांव की है।

End of Feed