क्राइम

Student Murder: दिल्ली में 12वीं के छात्र की बेरहमी से हत्या, गला काटकर चेहरा केमिकल से जलाया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2023, 04:06 PM IST

delhi student Murder: दिल्ली के मैदानगड़ी थाने के इलाके के भाटी माइन्स में 12th क्लास के छात्र की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है।

Image

12th क्लास के छात्र की बेरहमी से हत्या

दिल्ली में एक छात्र की हत्या का मामला सामने आया है, मारा गया लड़का 12 वीं क्लास का छात्र है, उसकी चाकू मारकर की हत्या की गई, बताते हैं कि पुलिस को सूचना मिली पुलिस ने हत्या करने वाले नाबालिगों की अप्रिहेंड किया वहीं पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद किया है, इस घटना से सनसनी फैल गई है।

मामला दिल्ली के भाटी माईन्स गांव की है, पुलिस का कहना है की वह लड़का 12वीं का का छात्र है उसका गला काट कर हत्या की गई और उस लड़के की पहचान ना हो उसके लिए उन दरिंदो ने केमिकल डाल कर चेहरा जला दिया है।

मृतक लड़के की पहचान हर्ष के रूप में हुई है वो शुक्रवार की रात लापता हो गया था, दोपहर में उसकी तलाश कर रहे उसके परिजनों को उसका शव मिला। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article