मर्डर, जादू-टोना... इंदौर में MBA स्टूडेंट की हत्या की डरावनी बातें, पुलिस ने किया खुलासा

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में लापता एमबीए छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा कि छात्रा की हत्या उसके प्रेमी पीयूष ने ही की थी।

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में लापता एमबीए छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। 10 फरवरी से लापता चल रही छात्रा की हत्या उसके प्रेमी पीयूष ने ही की थी।आरोपी ने वेलेंटाइन वीक के दौरान ही वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, छात्रा और पीयूष सितंबर से रिलेशनशिप में थे। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से शादी को लेकर विवाद चल रहा था।

Crime News

प्रतीकात्मक फोटो (istock)

छात्रा अपने परिवार की सहमति के बाद शादी के लिए पीयूष पर दबाव बना रही थी, लेकिन पीयूष का परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लगातार तनाव बढ़ रहा था।

End of Feed